फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में बालिका समेत चार घायल

Thu, 17 Nov 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक बालिका समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अकबरपुर के सद्दरपुर गांव निवासी रामफेर (75) बुधवार सुबह मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना उस समय हुई जब वह गांव के निकट सड़क पार कर रहे थे।

हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वगीं, जलालपुर थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी आशाराम (28) बुधवार सुबह मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना उस समय हुई जब वह बाइक से जलालपुर की तरफ जा रहे थे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव निवासी रामजीत (60) मंगलवार देर शाम मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए। सरकारी एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं, सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कजपुरा गांव निवासिनी रिया (6) बुधवार सुबह स्कूल जाते समय बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें