फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार घायल, दो गंभीर

Sat, 08 Oct 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि दो को निजी अस्पताल से फैजाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र जैतपुर अंतर्गत दूधीपुर गांव निवासिनी नीलम (21) पुत्री रामप्रसाद शुक्रवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी जलालपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरजूपुर गांव निवासिनी कृष्णादेवी (45) पत्नी रामदेव शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, फैजाबाद जनपद के गोशाईगंज निवासी रामदौर (35) व शुभम (28) एक ही बाइक से शनिवार सुबह अकबरपुर आते समय अहिरौली के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें फैजाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें