फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मधुमक्खियों के हमले में पिता-पुत्र समेत चार घायल

Sun, 22 Dec 2024 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के अयोध्या मार्ग स्थित फायर स्टेशन के निकट मधुमक्खियों ने राहगीरों पर हमला कर दिया। इसमें पिता-पुत्र समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के जौहरडीह निवासी जितेंद्र (40) रविवार सुबह अपने नौ वर्षीय पुत्र तुषार के साथ साइकिल से अन्नावां बाजार जा रहे थे। फायर स्टेशन के निकट अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। इसी बीच उधर से गुजर रहे दो अन्य राहगीर लोरपुर ताजन निवासी समर अब्बास (40) व शबीह हसन (38) भी मधुमक्खियों की चपेट में आ गए। चारों ने किसी प्रकार से वहां से भागकर मधुमक्खियों से खुद को बचाया। हालांकि तब तक चारों जख्मी हो चुके थे। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें