जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के उतरेथू निवासी परिमिल (15)
पुत्र टंटन शुक्रवार शाम खेत से वापस लौट रहा था। इसी दौरान सर्प ने उसे डस
लिया।
परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अकबरपुर थाना क्षेत्र के रबीबहादुउद्दीनपुर निवासिनी सुभावती (65) पत्नी जमुना प्रसाद शुक्रवार रात सर्पदंश का शिकार हो गई। वह रात में घर में कुछ सामान ढूंढ रही थीं।
इसी दौरान सांप ने काट लिया। इसी तरह अहिरौली थाना क्षेत्र के मझवा निवासी अमरनाथ (55) पुत्र रामआधार को शनिवार को हो गए। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।
इसी थाना क्षेत्र के मरथुआ निवासी सियाराम (57) पुत्र राममिलन शुक्रवार शाम को सर्पदंश का शिकार हो गए। घटना उस समय हुई जब वह खेत में गए थे। परिवारीजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।