आलापुर थाना क्षेत्र के आमडीह गांव निवासी पिंकी (14) पुत्री पारसनाथ को डायरिया से पीड़ित होने के बाद जिला अस्पताल में लाया गया।
इसी तरह अकबरपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी विकास (21) पुत्र रामपूजन, टांडा थाना क्षेत्र के हयातगंज निवासी मोहम्मद रफीक (50) पुत्र इस्माइल तथा अकबरपुर थाना क्षेत्र के पहितीपुर निवासिनी राधिका (48) पत्नी लालजी को भी डायरिया से पीड़ित होने के बाद भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मालूम हो कि जिले में डायरिया का प्रकोप लगातार बढञता जा रहा है। रोजाना प्रतिदिन सरकारी व निजी चिकित्सालयों में उल्टी दस्त व बुखार से पीड़ित होकर लोग पहुंच रहे हैं।