फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चार माह बीते, सिर्फ पांच बसों में लगी एंटी स्लीपिंग डिवाइस

Sun, 09 Feb 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर डिपो में 72 बसों का संचालन हो रहा है। इस समय 61 बसें महाकुंभ प्रयागराज में संचालित हो रही है। वहीं 11 बसें अन्य रूटों पर चल रही है। लेकिन अब तक सिर्फ लंबे रूट की पांच बसों में एंटी स्लीपिंग डिवाइस लगाई गई हैं। इसमें रात्रिकालीन सेवा देने वाली लखनऊ रूट की तीन, कानपुर एक और दिल्ली की एक बस शामिल है।
विज्ञापन

तकरीबन चार महीने पहले परिवहन विभाग की ओर से बसों में ये डिवाइस लगाने का आदेश जारी किया गया था। लंबे रूट पर संचालित बसों में एंटी स्लीपिंग डिवाइस लग जाने से चालक को नींद या झपकी आने पर सेंसर युक्त डिवाइस से अलार्म बजता है। ऐसे में काफी हद तक बस को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाया जा सकता है। एंटी स्लीपिंग डिवाइस बस चालक के सीट के सामने लगी होती है। चलती बस में चालक की सक्रियता कम होते ही डिवाइस एक्टिव हो जाएगी। डिवाइस से बीप की बार-बार आवाज आएगी। इसके बाद भी स्टीयरिंग का मूवमेंट न मिलने पर अलार्म बज उठेगा। जिससे चालक और परिचालक अलर्ट हो जाएंगे।

जल्द ही लंबे रूट की सभी बसों में लग जाएगी डिवाइस
महाकुंभ से पहले रात्रिकालीन सेवा देने वाली पांच बसों में लगाया जा चुका है। लंबे रूट की सभी बसों में जल्द ही डिवाइस लगा दी जाएगी। -हरीओम श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें