फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफाइंड, चना व नमक से वंचित चार लाख कार्डधारक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के चार लाख से अधिक राशन कार्डधारकों को नमक, रिफाइंड और चना नहीं मिल पाया है। दरअसल नामित संस्था नैफेड ने इन सामग्रियों की आपूर्ति ही गोदामों तक नहीं की है। 20 अप्रैल तक इन खाद्य सामग्रियों का वितरण हो जाना था, लेकिन अब तक सामग्रियों की ही उपलब्धता नहीं हो पायी है। इससे इस सामग्री को मिलने की उम्मीद लगाए बैठे राशन कार्डधारकों को तगड़ा झटका लगा है। कोशिश यह है कि माह के अंतिम दौर तक इन सामग्रियों का वितरण सुनिश्चित किया जा सके। ऐसा हो पाएगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। नमक, रिफाइंड और चना न मिलने से कार्डधारकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कार्डधारकों को मौजूदा समय में दो बार निशुल्क राशन का वितरण किया जाता है। पहली बार उन्हें नियमित राशन योजना के तहत गेहूं व चावल के साथ-साथ एक किलो नमक, एक किलो चना व एक किलो रिफाइंड ऑयल दिया जाता है, जबकि प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत गेहूं व चावल उपलब्ध कराया जाता है। जिले में चार लाख एक हजार राशन कार्डधारक हैं। इसमें 65 हजार 967 अंत्योदय कार्डधारक, जबकि तीन लाख 35 हजार 33 पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक हैं। इन राशन कार्डधारकों को 1126 कोटे से राशन उपलब्ध कराया जाता है। इन दिनों राशन कार्डधारकों को नियमित खाद्यान्न योजना के तहत निशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है।
चावल व गेहूं के साथ-साथ चना, नमक व रिफाइंड ऑयल भी उपलब्ध कराया जाना था। हालांकि इस बार उपभोक्ताओं को चना, नमक व रिफाइंड ऑयल नहीं मिल सका है। दरअसल नमक, चना व तेल जिले को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी नामित संस्था नैफेेड को दी गई है। संस्था की ओर से इसमें बड़े पैमाने पर लापरवाही बरती गई। अब तक गोदामों पर नमक, चना व तेल उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। कोटे से पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक को प्रति यूनिट तीन किग्रा. गेहूं व दो किग्रा. चावल तथा अंत्योदय राशन कार्डधारक को प्रति राशन कार्ड 35 किग्रा. गेहूं व चावल मिलता है।
विज्ञापन

अब जबकि 20 अप्रैल तक ही नियमित योजना के तहत राशन का वितरण होना है, तो ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि उपभोक्ताओं को किस प्रकार से समय रहते नमक, चना व तेल उपलब्ध हो सकेगा। 18 अप्रैल तक चना, नमक व रिफाइंड ऑयल गोदामों तक नहीं पहुंच पाया है। इससे समय पर इनका वितरण सुनिश्चित हो पाने की उम्मीद अत्यंत कम है। अभी तक नमक, रिफाइंड और चना न मिलने से कार्डधारकों को परेशानी हो रही है।
उपभोक्ताओं ने जताई कड़ी नाराजगी
राशन कार्डधारक अंगद कुमार ने कहा कि बड़ी उम्मीद थी कि उसे नमक, चना व तेल मिलेगा, लेकिन इस बार मायूसी ही हाथ लगी। जिम्मेदारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि समय पर उपभोक्ताओं को समुचित राशन उपलब्ध हो सके। इमरान ने कहा कि मौजूदा समय में रमजान माह चल रहा है। ऐसे में चना व तेल की अधिक जरूरत है। कोटे से रिफाइंड व चना मिलने की उम्मीद थी, लेकिन मायूसी ही हाथ लगी। अब दुकान से अधिक दाम पर इसे खरीदना पड़ेगा। गोकरन व सुनील कुमार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिस कार्यदायी संस्था पर इसकी जिम्मेदारी थी, उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
शीघ्र कराया जाएगा वितरण
नैफेड के अधिकारियों से वार्ता हुई है। शीघ्र ही नमक, चना व रिफाइंड उपलब्ध हो जाएगा। पूरी कोशिश है कि इस बार इसका वितरण प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन वितरण के दौरान कर दिया जाए।
विज्ञापन

-राकेश कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें