फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में युवती समेत चार घायल

Tue, 18 Apr 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना। - फोटो : symbolic
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत रफीगंज निवासी रामवृक्ष (62) पुत्र मनीराम सोमवार देर शाम उस समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया जब वह बाइक से जलालपुर से घर जा रहा था। गांव के निकट हुई इस घटना में उसे गंभीर चोटें आईं। उसे पहले सीएचसी नगपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
 
उधर, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सलाहुद्दीनपुर गांव निवासिनी पूजा (20) पुत्री सभापति मंगलवार सुबह बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइंस निवासी वीरबहादुर (28) पुत्र प्रकाश मंगलवार पूर्वाह्न पुराने तहसील तिराहा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


वह बाइक से शहजादपुर जा रहा था। इनके अलावा महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत माधवपुर गांव निवासी रामअचल (50) पुत्र जयराम सोमवार देर शाम बाइक से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें