फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में वृद्ध समेत चार घायल, एक ट्रॉमा रेफर

Tue, 24 Jan 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : symbolic
विज्ञापन
अलग-अलग हुईं मार्ग दुर्घटनाओं दो वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के अखण्डनगर निवासी अंगद (18) पुत्र सीताराम मंगलवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय बेवाना के निकट पिकप की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी भवानी प्रसाद (75) पुत्र मुरली मंगलवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव निवासी सुशीला देवी (60) पत्नी सूर्यपाल सोमवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेवाना थाना क्षेत्र के मक्खापुर गांव निवासी पतिराज (45) पुत्र रामकुमार बाइक द्वारा अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें