फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग मार्ग हादसों में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए मार्ग हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना अंतर्गत ब्राह्मण पट्टी गांव निवासी अनूप कुमार (38) बुधवार सुबह बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन

गांव के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अहरौली थाना अंतर्गत कटेहरी निवासी शीला देवी (35) बुधवार सुबह बाइक की टक्कर लगने से उस समय घायल हो गई, जब वह सड़क पार कर रही थी।
बसखारी थाना अंतर्गत मसड़ा गांव निवासी राजेंद्र कुमार (32) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाने के दौरान नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्की बाजार निवासी मनोज कुमार (33) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाने के दौरान नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें