फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में महिला समेत चार घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सरकार द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर भारी भरकम जुर्माना लगाए जाने की पहल शुरू करने के बाद भी जिले में सड़क हादसों में कोई कमी नहीं दिख रही है। जिले में पिछले 24 घंटे के अंदर सड़क हादसों में एक महिला समेत चार घायल जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें एक घायल की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर निवासी राजन (35) रविवार सुबह बाइक से चौराहे पर गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे इसी बीच गांव के पास उनकी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें राजन के अलावा दूसरे बाइक पर सवार निजामुद्दीन (50) भी घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसमें राजन की हालत गंभीर है।
अहिरौली थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी सीतापति (50) रविवार सुबह अकबरपुर अयोध्या मार्ग पार कर रही थी। इसी बीच अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे वह घायल हो गई। अहिरौली पुलिस की मदद से परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर निवासी अमित कुमार (22) रविवार सुबह मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए। बाइक से हुई टक्कर के बाद वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें