फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार घायल, अस्पताल में भर्ती

Mon, 17 Apr 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र टांडा अंतर्गत दसौरा गांव निवासिनी सुदामा (50) पत्नी बंसू सोमवार सुबह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान उधर से गुजर रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत हंसवर निवासी इमरान (20) पुत्र एजाज रविवार देर शाम तेज रफ्तार जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह बाइक से हंसवर बाजार से कहीं जा रहा था।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिवंशपुर गांव निवासी ज्ञानप्रकाश (27) पुत्र आनंद व सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरेगांव निवासी अनुज (32) पुत्र समरबहादुर सोमवार सुबह एक ही बाइक से अकबरपुर आते समय कौड़ाही के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें