फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में मारपीट, चार घायल

Fri, 26 Jun 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव निवासी प्रेमसागर व केशवराम के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। मामला पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन स्थाई निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन


नतीजतन  शुक्रवार दोपहर एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जाता है कि जिस भूमि को प्रेमसागर अपनी भूमि बता रहा था, उस पर दूसरे पक्ष के लोग शुक्रवार दोपहर कब्जा कर रहे थे। जब इसका विरोध नर्मदा (40) पत्नी प्रेमसागर ने किया, तो आरोप है कि एकजुट हुए विपक्षियों ने उसकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।

गुहार करने पर पहुंची लाली (60) पत्नी रामसागर, मंजू (25) पुत्री प्रेमसागर व सुशीला (40) पत्नी रामउजागिर की भी लाठी डंडे से पिटाई कर दी गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


बाद में घायलों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ योगेश शाह ने बताया कि तहरीर मिली है। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें