फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में चार घायल

Mon, 28 Sep 2015 10:42 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी रघुनाथ व रामू के बीच एक भूखंड को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है।  रविवार देर शाम रामू पक्ष के लोग भूखंड पर कब्जा करने के लिए निर्माण करा रहे थे।
विज्ञापन


इस पर मोनिका (42) पत्नी रघुनाथ ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इस पर एकजुट हुए रामू पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। गोहार पर पहुंची दोनों पुत्रियों मनीषा (22) व निशा (13) व पुत्र मोनू (16) की भी पिटाई कर दी। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।

घायलों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिली है। केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें