फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला समेत चार घायल

Wed, 26 Aug 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी बृजभूषण 40 पुत्र रामसहाय मंगलवार देर शाम उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए जब वह बाइक से अकबरपुर आ रहे थे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


बसखारी थाना क्षेत्र के बसखारी बाजार निवासी संजय (22) पुत्र राघवेंद्र प्रसाद बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय कुर्कीबाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी नंदलाल (58) पुत्र हरिप्रसाद बुधवार सुबह बाइक से आलापुर जाते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अकबरपुर थाना क्षेत्र के रगडग़ंज गांव निवासिनी रीता (32) पत्नी विवेक बुधवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। परिवारीजनों ने उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें