फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार घायल, एक गंभीर, भर्ती

Sun, 21 Aug 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत मौरापारा गांव निवासी भीमसिंह (8) पुत्र मयाराम शनिवार देर शाम घर के बाहर खेलते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी कटेहरी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी थाना अंतर्गत हाथपाकड़ गांव निवासी अर्जुन निषाद (60) पुत्र टेढ़ी रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी कटेहरी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया।

उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, महरुआ थाना अंतर्गत मंशापुर गाव निवासी संतोष (35) पुत्र रामफेर शनिवार देर शाम बाइक से महरुआ से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, भीटी थाना अंतर्गत भीटी निवासी रामअनुज (28) पुत्र नरेंद्र कुमार रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें