फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में बालिका समेत चार लोग जख्मी, भर्ती

Fri, 18 Nov 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक बालिका समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र अकबरपुर के जमुनीपुर निवासी रवि (13) पुत्र राधेश्याम शुक्रवार सुबह बाजार में सड़क पार करते समय मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी अर्जुन (16) पुत्र राजमणि शुक्रवार सुबह स्कूल जाते समय मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के चितवई गांव निवासिनी गोल्डी (8) पुत्री अशोक गांव के पास खेलते समय बाइक की चपेट में आने से घायल हो गई। उसे भी निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बरौरा गांव निवासी आदित्य (15) पुत्र सुग्रीव कुमार गुरुवार देर शाम सम्मनपुर से घर जाते समय हादसे का शिकार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें