फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में वृद्ध समेत चार जख्मी, अस्पताल में भर्ती

Thu, 01 Sep 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वृद्ध की हालत गंभीर है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था। थान क्षेत्र जैतपुर अंतर्गत गौरा गांव निवासिनी मालती (40) पत्नी लालचंद बुधवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, जलालपुर थाना अंतर्गत जलालपुर निवासी रामबहाल (72) पुत्र मनीराम गुरुवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारीजनों ने उन्हें सीएचसी जलालपुर में भर्ती कराया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना अंतर्गत बहरीपुर गांव निवासी मोहन (28) पुत्र मुंशीलाल गुरुवार सुबह बाइक से जलालपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत अन्नावां बाजार निवासी लालजी (32) पुत्र रघुवीर गुरुवार दोपहर बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने 
विज्ञापन

से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें