फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार लोग घायल, भर्ती

Mon, 01 Aug 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में सोमवार को चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी भी बाइक सवार घायल ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अकबरपुर के मुरादाबाद निवासी रवि गुप्त (21) पुत्र चंद्रदेव सोमवार सुबह बाइक से टांडा रोड पर किसी काम से जा रहे थे।

सामने से आ रही एक निजी बस की साइड लगने से वह गिर पड़े और घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र की रगड़गंज निवासी रीता (28) पत्नी जगदेव सोमवार सुबह रगड़गंज में सड़क पार कर रही थी। इसी बीच टांडा की तरफ से आयी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

 वहीं बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा गांव निवासी हीरालाल (35) पुत्र जियालाल रविवार को बाजार से देररात घर लौट रहा था, मसड़ा बाजार के निकट सामने से आ रहे एक चारपहिया वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


 उधर, सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी सूरज (20) पुत्र उदयभान रविवार देर शाम दोस्तपुर के निकट बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। परिवारीजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। किसी भी बाइक सवार घायल ने हेल्मेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें