फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में चार घायल

Fri, 06 Nov 2015 11:44 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के महुआपार गांव निवासी बिंदिया देवी (35) पत्नी शंभूनाथ गुरुवार शाम गांव के निकट सड़क पार कर रही थी। इसी बीच उधर से गुजर रही एक अन्य बाइक की टक्कर से वह घायल हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद चालक बाइक लेकर भाग गया। घायल को  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ा है। इसी तरह  सुल्तानपुर जनपद के कन्हौली निवासी गुलेशर (25 पुत्र ईदुलरहमान पहितीपुर बाजार में गुरुवार शाम एक पिकप की टक्कर से बाइक लेकर गिर पड़ा। इससे उसे गंभीर चोंटे आ गई।

बाजारवासियों की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीसरी घटना में प्रभात राव (24) पुत्र रामकुबेर निवासी बेला परसा थाना बसखारी घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना उस समय हुई जब वह सड़क पार कर रहा था। चौथी घटना में बाइक सवार आमिर (25) पुत्र इरशाद निवासी हजपुरा सम्मनपुर कुर्कीबाजार में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें