फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में चार घायल

Sun, 25 Oct 2015 10:06 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के रम्मनपुर निवासिनी ज्ञानमती (50) पत्नी दयाराम शनिवार शाम  गांव के निकट सड़क पार करते समय मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गई। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


हंसवर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार (40) पुत्र रामपाल हंसवर बाजार में शनिवार देर शाम मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए। वह साइकिल से किसी काम के लिए हंसवर बाजार आए थे। यहां से वापस जाते समय अज्ञात बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दिया।

बसखारी थाना क्षेत्र के कजपुरा जूडा गांव निवासी अयोध्या प्रसाद (60) पुत्र सुरेशलाल रविवार सुबह बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब वह बाइक से जलालपुर जा रहे थे। जिला अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी स्थिति गंभीर बतायी जाती है।
विज्ञापन


अलीगंज थाना क्षेत्र के कश्मीरिया निवासी बृजभूषण (32) पुत्र रामनरायण रविवार को कश्मीरिया चौराहे पर पिकअप की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब वह पैदल चौराहे पर एक दुकान पर चाय पीने के लिए जा रहे थे। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें