फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में चार घायल

Sat, 16 Jan 2016 10:58 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना क्षेत्र के जुलहिया गांव निवासिनी माला (37) पत्नी अजीत शुक्रवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर के टेहुआं गांव निवासी अशोक (42) पुत्र गौरीशंकर शुक्रवार देर शाम बसखारी बाजार के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि अशोक विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह में दर्शन के लिए आया हुआ था। अलीगंज थाना क्षेत्र के तेजीराम (50) पुत्र पुद्दन शुक्रवार देर शाम बाइक से टांडा चौक जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें