फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी में एक महिला समेत चार को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। किशोर का फर्जी आधार कार्ड बनाकर उसके नाम दर्ज भूमि की बिक्री करने के मामले में पुलिस ने आरोपी जनसेवा केंद्र संचालक व एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने कुल आठ आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया था। विवेचना के दौरान एक और जनसेवा केंद्र संचालक का नाम मुकदमे में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बीते दिन थाना क्षेत्र हंसवर के भगवानपुर मूसेपुर गांव निवासी संगीता देवी ने थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उसके पति का निधन हो चुका है। इसके बाद खतौनी की भूमि वरासत के रूप में उसके व दोनों नाबालिग पुत्रों के नाम दर्ज हो गई।
इस बीच गांव निवासी प्रद्युम्न मौर्य व अभिमन्यु मौर्य ने जनसेवा केंद्र संचालक अखिलेश निवासी हंसवर से मिलकर उसके पुत्र नीरज का फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया। इसके बाद उसके नाम दर्ज भूमि दो अलग-अलग व्यक्तियों को बेच दी।
विज्ञापन

जानकारी होने पर उसने आपत्ति दर्ज कराते हुए धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो क्रेता, एक जनसेवा केंद्र संचालक व गवाह सहित कुल आठ आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया था। इस बीच गुरुवार को छानबीन के दौरान पुलिस ने जनसेवा केंद्र संचालक कौशर निवासी केवटला का भी नाम मुकदमे में शामिल कर लिया। पुलिस के मुताबिक जांच में उसकी भूमिका संदिग्ध है। ऐसे में अब कुल नौ आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज है।
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को छापा मारकर धोखाधड़ी के आरोपी जनसेवा केंद्र संचालक कौशर, सुषमा देवी, प्रद्युम्न मौर्य व शोएब को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांच अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें