फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 करोड़ से चौड़ी की जाएंगी दो सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की दो महत्वपूर्ण सड़कों का न सिर्फ नए सिरे से निर्माण होगा बल्कि सड़क की चौड़ाई भी दोगुनी की जाएगी। नाबार्ड योजना के तहत 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस संबंध में गत दिवस ही पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद शीघ्र ही काम प्रारंभ हो जाएगा। इससे लगभग 70 हजार लोगों को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नागरिकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए बड़े पैमाने पर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत भी की जा रही है। इसी क्रम में जिले में दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजा है। नाबार्ड योजना के तहत 50 करोड़ रुपये की लागत से न सिर्फ दोनों सड़कों का नए सिरे से निर्माण होगा बल्कि चौड़ाई भी लगभग दोगुनी की जाएगी।
प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अनुसार पड़ोसी जनपद अयोध्या व अंबेडकरनगर को जोड़ने के लिए गोशाईगंज से भीटी तक 10.2 किमी. लंबी सड़क का निर्माण 25 करोड़ रुपये की लागत से होगा। मौजूदा समय में इस सड़क की चौड़ाई 3.5 मीटर है लेकिन अब इसकी चौड़ाई सात मीटर की जाएगी।
विज्ञापन

इसी तरह महरुआ से मिझौड़ा तक 10.3 किमी. लंबी सड़क का निर्माण भी 25 करोड़ रुपये की लागत से ही होगा। इसकी चौड़ाई मौजूदा समय में तीन मीटर है लेकिन नए प्रस्ताव में इसकी चौड़ाई भी सात मीटर होगी। इन दोनों सड़कों का निर्माण होने से लगभग 70 हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी।
महरुआ से मिझौड़ा तक बनने वाली सड़क का व्यापक लाभ गन्ना किसानों को मिलेगा। दरअसल सेमरी, महरुआ, दोस्तपुर, आनंदनगर के गन्ना किसानों को अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा पहुंचने के लिए श्रवणक्षेत्र होकर या फिर भीटी चनवा चौराहा होकर जाना पड़ता है। इसकी दूरी लगभग 30 किमी. है। महरुआ-मिझौड़ा सड़क बन जाने से मात्र 11 किमी. की ही दूरी तय करनी होगी। इससे गन्ना किसानों को काफी राहत मिलेगी।
दो सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। नाबार्ड योजना के तहत होने वाले निर्माण को शासन से मंजूरी मिलने के बाद काम प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-सौरभ सिंह, अधिशाषी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें