फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समन्वयक समेत चार कर्मचारी निलंबित

Fri, 04 Nov 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अरिया प्राथमिक विद्यालय पर शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान शिक्षिका व रसोईया से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निर्वाचन कार्य में लापरवाही पाए जाने के मामले में डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को शिक्षा विभाग के एक न्याय पंचायत समन्वयक (एनपीआरसी) को निलंबित करने का निर्देश दिया। दो बीएलओ समेत दहियावर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को भी निलंबित कर दिया गया। पांच बीएलओ का एक पखवारे का वेतन भी रोक दिया गया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि डीएम वैभव श्रीवास्तव शुक्रवार को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बूथों का जायजा लेने निकले थे। उन्होंने अकबरपुर के पसियापारा व अरियाबाजार मतदान केंद्र का जायजा लिया। यहां उन्होंने कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की और लगातार जिम्मेदारी के निर्वहन का निर्देश दिया।

यहां से वे टांडा तहसील पहुंचे, वहां निर्वाचन कार्य में लापरवाही पाए जाने पर टांडा के शिक्षा विभाग से जुड़े न्याय पंचायत समन्वयक राकेश को निलंबित किए जाने का निर्देश दिया। सूरापुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीएलओ कमलावती व पेठिया के बीएलओ रोजगार सेवक रणजीत कुमार को भी जिम्मेदारी का समुचित निर्वहन न करने के मामले में निलंबित किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


दहियावर की बीएलओ आंगनबाड़ी कर्मचारी रेखा प्रचेता, सूरापुर की बीएलओ आंगनबाड़ी कर्मचारी उर्मिला देवी, सूरापुर की ही बीएलओ आंगनबाड़ी कर्मचारी फूला देवी का 15 दिन का मानदेय निर्वाचन से जुड़े कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण काटे जाने का निर्देश भी उन्होंने दिया।

अमेदा की बीएलओ रोजगार सेवक वंदना वर्मा, सकरावल के बीएलओ लेखपाल हरीलाल यादव भी निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतते पाए गए। इस पर उनका भी 15 दिन का वेतन काटकर भुगतान किए जाने केे निर्देश दिए गए।

दहियावर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मालती शुक्ला को भी जिम्मेदारी का पालन न करने के चलते निलंबित कर दिया गया। डीएम के इस सख्त रुख को देखते हुए अन्य तहसीलों में भी हड़कंप का माहौल दिखाई पड़ा। आलापुर, जलालपुर व भीटी तहसील के कर्मचारी व अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के बूथों को लेकर हलाकान दिखे।

डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया किनिर्वाचन कार्य अत्यंत जिम्मेदारी का काम है। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तय करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें