फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया के चार मरीज अस्पताल में भर्ती

Sun, 15 May 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी डायरिया से पीड़ित चार और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। जानकारी के अनुसार जैतपुर थाना अंतर्गत जैतपुर गांव निवासिनी शीला देवी (40) पत्नी घनश्याम रविवार भोर में डायरिया की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


उल्टी-दस्त के बीच उसे सीएचसी जलालपुर में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी बृजेश (32) पुत्र नंदलाल को रविवार भोर में उल्टी-दस्त होने लगा।

परिवारीजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत जमुनीपुर बाजार निवासी संजय (40) पुत्र ओंकारनाथ रविवार दोपहर से पहले डायरिया की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना अंतर्गत शहजादपुर निवासिनी कुसुम देवी (35) पत्नी बृजलाल को रविवार सुबह उल्टी-दस्त होने लगा। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें