फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार और डायरिया पीड़ित अस्पताल में भर्ती

Sat, 12 Sep 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आलापुर थाना क्षेत्र के आलापुर बाजार निवासी अरुण यादव (30) पुत्र राजेंद्र को शनिवार सुबह उल्टी दस्त होने लगी। परिवारीजनों ने पहले घरेलू इलाज किया लेकिन सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


अलीगंज थाना क्षेत्र के नवतरिया गांव निवासी प्रतिभा (21) पुत्री अनिल कुमार की शनिवार सुबह तबियत खराब हो गई। उसे उल्टी दस्त होने लगी। परिनवारी जनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

अकबरपुर क्षेत्र के गनेशपुर गांव निवासी विष्णु कुमार (48) पुत्र रामनिहोर व अलीगंज थाना क्षेत्र के रामचंदर (35) पुत्र बृजभूषण भी शनिवार को डायरिया के शिकार हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें