फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एकलव्य स्टेडियम में शुरू हुई चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता

विज्ञापन
एकलव्य स्टेडियम में जनपद स्तरीय वाक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी - संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस सप्ताह समारोह के तहत बुधवार को अकबरपुर नगर के राजकीय एकलव्य स्टेडियम में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन आयोजित वॉक प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अंकुर व दीपक तथा बालिका वर्ग में महिमा व अंशिका ने बाजी मारी। अंडर 14 बालक वर्ग में आयोजित वॉक में अंकुर ने जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर कमलेश व तीसरे स्थान अभिसार को संतोष करना पड़ा। बालिका वर्ग में महिमा ने बाजी मारी तो मधुलिका को दूसरे व साक्षी को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

अंडर-18 बालक वर्ग में दीपक को पहला स्थान मिला। अंकित दूसरे व संदेश तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंशिका यादव ने सरिता व मानसी को पीछे छोड़ा। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्या ने किया। कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में सभी को बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। हार जीत की परवाह किए बगैर प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना होगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय के अनुसार 29 अगस्त बृहस्पतिवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर जनपदस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 30 अगस्त को टग ऑफ वार, 31 अगस्त को लेमन रेस का आयोजन होगा। बाद में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें