फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ज्ञात और 100 अज्ञात के खिलाफ केस

Wed, 05 Aug 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मालूम हो कि कांवरिया यात्रा के दौरान डीजे पर शासन प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी व कांवरिया संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आलापुर तहसील के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया था। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए तहसील के समक्ष मार्ग भी जाम कर दिया था।
विज्ञापन


वे डीजे पर लगे प्रतिबंध को तत्काल हटाए जाने की मांग कर रहे थे। बाद में एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया था।

इस बीच बुधवार को सुबह एसओ जहांगीरगंज अशोक यादव की तहरीर पर धरना प्रदर्शन करने वालों में शामिल रामजतन, महेंद्र, सुभाष व गयाप्रसाद के अलावा 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसओ श्री यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी करने के छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


उधर मामले में केस दर्ज किए जाने को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन सत्ता के दबाव में आकर दंडात्मक कार्रवाई कर रहा है। शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर जिस प्रकार से फर्जी ढंग से केस दर्ज किया गया है, वह निंदनीय है। इसे तत्काल बगैर किसी शर्त के वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें