अंबेडकरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापामार अभियान चलाया। अहिरौली पुलिस ने निबियहवा निवासी संदीप कुमार को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया जबकि शनि निवासी खरिकाभारी को 10 लीटर शराब के साथ पकड़ा। थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया गया।
टांडा कोतवाली पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित मुबारकपुर निवासी दीपक को गिरफ्तार कर चालान किया। राजेसुल्तानपुर पुलिस ने दुष्कर्म व मारपीट के मामले में वांछित बब्लू निवासी कम्हरियाघाट को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। विशेष जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 272 वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान नियमों की अनदेखी करते मिले तीन वाहनों का चालान भी काटा।