फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Jan 2025 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जैतपुर थाने के नरायनपुर के पास दोस्त की बाइक से जा रहे युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी आजमगढ़ जनपद के सकतपुर निवासी विवेक और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनकी निशानदेही पर अवैध असलहा भी पुुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि आरोपी विवेक ने पूछताछ में बताया कि सकतपुर गांव के घनश्याम का उसके घर आना-जाना ज्यादा था। इसी बात से वह नाराज चल रहा था। दो जनवरी को जब घनश्याम अपने मित्र अशोक के साथ फुलवरिया बाजार खरीदारी करने जा रहे थे, तभी योजनाबद्ध तरीके से जैतपुर के अंगराघाट निवासी अपने मित्र संदीप और आशीष कुमार, आजमगढ़ के डेमूडीहा किशनदेवपट्टी निवासी गौरव उर्फ भोला व राजन के साथ मिलकर घटना का अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें