फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे सपा के पूर्व विधायक भीम प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। पूर्व सपा विधायक भीमप्रसाद सोनकर का मंगलवार को आजमगढ़ जिला अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले दिनों से घातक बीमारी से पीड़ित थे। आलापुर तहसील क्षेत्र के राजेसुल्तानपुर निवासी वर्षीय भीम प्रसाद सोनकर (65) वर्ष 1996 व 2012 में समाजवादी पार्टी से विधायक चुने गए थे। वे वर्ष 2001 में बसपा प्रमुख मायावती से मामूली मतों के अंतर से पराजित हुए थे। अत्यंत सरल स्वभाव के भीम प्रसाद सोनकर सभी वर्ग के लोगों में खासे लोकप्रिय थे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। पार्थिव शव देर शाम उनके घर पहुंचा तो शोक प्रकट करने बड़ी तादाद में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि व आम नागरिक पहुंच गए। अंतिम संस्कार बुधवार को सुबह दस बजे कम्हरिया घाट पर होगा। उनके निधन पर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, विधायक सुभाष राय, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, पूर्व विधायक कुंवर अरुण, धर्मराज यादव आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें