फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: खाद्य टीम ने लिए 35 नमूने, 12 किग्रा नष्ट कराया खोया

Sun, 22 Feb 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। होली त्योहार को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग सक्रिय हो गया है। शनिवार को अलग-अलग टीमों ने मोबाइल वैन से 35 नमूनों की जांच की। जिसमें 90 खाद्य कारोबारियों लोगों को खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच की घरेलू विधियों के बारे में जानकारी दी। टीम ने अकबरपुर के पटेलनगर में मिठाईयों के 14 नमूने, भुना चना का एक नमूना व मसाले के पांच नमूनों की जांच कराई। जांच किए नमूनों में स्टार्च की अधिक्ता के कारण मिठाई का एक नमूना व मसाला का एक नमूना फेल हो गया। इसी तरीके सेमौहरिया बाईपास मिठाईयों के पांच, खाद्य तेल के दो, दाल का एक नमूना के साथ फल के तीन नमूनों की जांच कराई गई। जांच में मिठाई का एक नमूना मानक के मुताबिक नहीं मिला। फव्वारा तिराहा शहजादपुर में सॉस के दो, राइस बिरयानी, कबाब व खाद्य तेल के एक-एक नमूनों की जांच की गई। इसी तरीके गौहन्ना स्थित गौरव पटेल के यहां खोया, पनीर विनिर्माण इकाई की गुणवत्ता की जांच में खोया का एक , पनीर का एक नमूना लिया गया। वहीं 12 किग्रा खोया को नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें