फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: परिषदीय विद्यालयों में चूल्हे पर पकने लगा भोजन

Fri, 13 Mar 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जहांगीरगंज के कंपोजिट विद्यालय करौदी लाठौरी में रखा भोजन।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में गैस सिलिंडर की समस्या सामने आने लगी है। कई विद्यालयों में खाना बनाते समय ही सिलिंडर खत्म हो गए, जिसके कारण प्रधानाचार्यों की चिंता बढ़ गई है। इस स्थिति के चलते कुछ विद्यालयों को लकड़ी का उपयोग कर भोजन पकाना पड़ रहा है।
विज्ञापन



प्रधानाचार्य गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए एजेंसियों को लगातार फोन कर रहे हैं, लेकिन उनके फोन नहीं उठाए जा रहे हैं। यह समस्या जिले के कई परिषदीय विद्यालयों में सामने आई है, जिससे बच्चों के लिए नियमित भोजन तैयार करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। बीएसए शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि अगर ऐसी दिक्कतें आ रही है तो उसका समाधान निकाला जाएगा।

जहांगीरगंज कंपोजिट विद्यालय करौदी लाठौरी में 112 बच्चे अध्ययनरत हैं और यहां तीन दिन से बुकिंग नहीं हो पा रही है। प्रधानाध्यापक लक्ष्मीकांत धर द्विवेदी ने बताया कि लकड़ी में किसी तरह से खाना बनाकर बच्चों को खिलाया जा रहा है। फरीदपुर हेठरिया कंपोजिट विद्यालय में 107 बच्चे हैं और दो दिन से गैस सिलिंडर खत्म है।
विज्ञापन


जलालपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ेपुर में बृहस्पतिवार को दोनों गैस सिलिंडर खाली हो गया। प्रधानाध्यापक किरन वर्मा ने बताया कि किसी तरह खाना बनवाया है, लेकिन अगले दिन की चिंता सता रही है। सम्मनपुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरियावन में मिड डे मील बनाते समय गैस सिलिंडर खत्म हो गया। प्रधानाध्यापिका अनीता वर्मा ने बताया कि गैस सिलिंडर खत्म होने के कारण लकड़ी के सहारे मिड डे मील तैयार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें