फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर लिया आईस्क्रीम, पनीर व दही का नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मिलावट के संदेह में पनीर, दही व आईस्क्रीम का नमूना लिया गया। बाद में सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

डायरिया के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देशानुसार सोमवार को अभिहित अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने कलेक्ट्रेट के निकट स्थित सांवरिया कुल्फी फालूदा मोबाइल शॉप से मिलावट के संदेह में आईस्क्रीम का नमूना लिया।
टीम ने सद्दरपुर बाजार में दही विक्रेता से दही तो एनटीपीसी गेट के पास दुकान से पनीर का नमूना लिया। दीप चायनीज रेस्टोरेंट में गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ सफाई का निर्देश दिया। दोबारा गंदगी मिलने पर कार्रवाई की हिदायत दी गई। टीम में शैलेंद्र पांडेय, अखिलेश कुमार मौर्या, चित्रसेन, हंसराज प्रसाद व रत्नाकर पाण्डेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें