अंबेडकरनगर। यातायात नियमों के प्रति जागरूक होने व उसका पालन करने से ही सड़क हादसों में कमी आएगी। महिलाओं, छात्राओं व युवतियों को इस पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।
यह आह्वान मिशन शक्ति टीम ने जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में चलाए गए जागरूकता अभियान में किया। कहा कि स्वयं जागरूक होने के साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करें।
अलीगंज थाने के सिपाही गुलशन ने आसोपुर चकिया, इब्राहिमपुर थाने के उपनिरीक्षक संजीव कुमार, सिपाही राजेश यादव, सिपाही कुमकुम मीना ने हसनपुर, महिला थाने की सिपाही प्रिया तिवारी, छाया, सुरेखा व रेखा ने रोडवेज, पटेलनगर सहित अन्य क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों की जानकारी दी। कहा कि हमें सड़क पर लगे यातायात संकेतों का पालन करना चाहिए।
सड़क पार करते समय जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। बाइक चलाते समय हेलमेट पहने। जल्दबाजी करना हमेशा भारी पड़ता है। ऐसे में ओवरटेक करते समय विशेष ख्याल रखें। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने से बचें। स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों का पालन करने से ही सड़क हादसों में कमी आएगी।