फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों से बचने के लिए करें नियमों का पालन

विज्ञापन
टांडा स्थित इंटर कॉलेज में यातायात जागरूकता का संदेश देते पुलिसकर्मी। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर पुलिस टीम ने शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया। तिराहे, चौराहे, बाजारों व स्कूल-कॉलेजों में जाकर लोगों को जागरूक किया। कहा कि यातायात नियमों का पालन कर हादसों में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के शहजादपुर में सीओ सदर सुरेश कुमार मिश्र की देखरेख में यातायात जागरूकता अभियान चला। पुलिस टीम ने बाइक व कार आदि चालकों को रोककर यातायात नियमों के पालन की सलाह दी। अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने आदि के संबंध में जागरूक किया।
नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने की सलाह दी। कहा कि सड़क हादसे अक्सर नियमों की अनदेखी के चलते होते हैं। ऐसे में सभी को यातायात नियमों का पालन गंभीरता से करना चाहिए।
विज्ञापन

उधर, एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। जन जागरूकता से ही आम नागरिक यातायात नियमों जानेंगे और उसका पालन करेंगे। अहिरौली, भीटी, महरुआ, अकबरपुर, इब्राहिमपुर, टांडा, आलापुर व जलालपुर आदि क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें