फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल

Sat, 30 Jan 2016 10:47 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से मौसम काफी साफ था। शनिवार को अचानक मौसम का रुख बदल गया, और कोहरा छा गया। इससे जहां लोगों को ठंड का एहसास हुआ तो वहीं कोहरे के चलते आवागमन पर भी असर पड़ा। सुबह करीब साढ़े 8 बजे तक लाइट जलाकर वाहन चलाने को विवश होना पड़ा।
विज्ञापन


रेल व बस सेवाओं पर भी इसका खासा असर पड़ा। ट्रेन एक से दो घंटे तक विलंब से चलती रहीं। बसें भी काफी विलंब से बस अड्डे पहुंची। कोहरे के चलते किसान भी दलहनी व तेलहनी फसलों को लेकर परेशान दिखे।

किसान रामदेव व ओमप्रकाश तिवारी का कहना है कि कोहरा पड़ने से दलहनी व तिलहनी फसलों पर नुकसान पहुंचता है। यदि मौसम ज्यादा खराब हुआ तो इन फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। 10 बजे के बाद मौसम साफ हुआ। तेज धूप निकलने से सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें