फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों में नहीं लग सकी फॉग लाइट

Sat, 03 Dec 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर डिपो में बगैर फाॅग लाइट के ही सड़कों पर दौड़ रही रोडवेज बसें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते राज्य परिवहन निगम की बसें भी काफी विलंब से पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अकबरपुर डिपो में कुल 56 बसों का बेड़ा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सभी बसें नियमित रूप से चल रही हैं। हालांकि सच्चाई इससे परे नजर आती है। कारण यह कि तीन-चार बसें तो अक्सर डिपो में ही खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन


बहरहाल इन सब के बीच एक कठिनाई यह कि घने कोहरे के चलते परिवहन निगम की बसों की चाल भी धीमी हो गई है। थोड़ी-थोड़ी देर पर लखनऊ, आजमगढ़, सुल्तानपुर व फैजाबाद के लिए जो बसें आती थीं, वह अब विलंब से पहुंच रही हैं।

शनिवार को बसों के विलंब से पहुंचने के चलते सैकड़ों यात्री दिन भर हाल-बेहाल दिखे। यात्रियों की शिकायत थी कि कोहरे से पहले परिवहन निगम ने बसों को दुरुस्त कराने की तरफ ध्यान नहीं दिया। अभी तक ज्यादातर बसों में फॉग लाइट नहीं लगायी जा सकी है।
विज्ञापन


इंडीकेटर भी क्षतिग्रस्त हैं। इन सब के चलते भी बसें सामान्य गति से नहीं चल पा रही हैं। उधर, एआरएम डीएस सिंह ने बताया कि बसों में फॉग लाइट लगाई जा रही है। कोहरे के चलते स्पीड धीमी रखने के निर्देश हैं ताकि यात्रियों की सुरक्षा तय की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें