फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: धान के खेत के किनारे मिला भ्रूण

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के मंगुराडिला गांव में शुक्रवार को धान के खेत के किनारे भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। गांव निवासी संतोष कुमार ने भ्रूण पड़ा देखकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की और भ्रूण को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। भ्रूण वहां कैसे पहुंचा और इसके पीछे क्या कारण है, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि भ्रूण मिलने की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें