मालूम हो कि तीन दिन पूर्व यहां लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था इससे फौव्वारा तिराहा व शहजहांपुर मोहल्ले की आपूर्ति ठप हो गई। बाद में पावर कॉर्पोरेशन ने यहां मोबाइल ट्रांसफार्मर लगा दिया। मोहल्लेवासियों का कहना है कि मोबाइल ट्रांसफार्मर लगने के कुछ देर बाद से ही उसका फ्यूज उडने लगा।
इतना ही नहीं, तार के बार बार शार्ट सर्किट होने करंट भी उतरने लगा। इसकी शिकायत संबंधित उपभोक्ताओं ने कई बार विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। नतीजा यह रहा कि रविवार को कई लोगों को करंट का झटका लगा।
उपभोक्ता मनोज गुप्ता, राधेश्याम, बृजभूषण, राहुल, राकेश कुमार, निरंजन आदि ने न कहा कि यदि शीघ्र ही ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं किया गया, तो सोमवार दोपहर बाद चौराहे के निकट प्रदर्शन किया जाएगा। उधर अधिशाषी अभियंता मुकेश बाबू के मुताबिक गड़बड़ी दूर करा दी गई है।