फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फैमिली आईडी अभियान में सुस्ती पर पांच ग्राम सचिवों को नोटिस

Thu, 30 Oct 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर विकासखंड में फैमिली आईडी योजना में लक्ष्य के अनुरूप कार्य न करने पर बीडीओ ने पांच ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ ग्राम पंचायतों में प्रगति अत्यंत धीमी है। इस पर बीडीओ ने लापरवाही बरतने वाले सचिवों पर कार्रवाई की की है। जिन ग्राम सचिवों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें अनिल कुमार सिंह, चंद्रभान, कमलेश कुमार, गंगाराम गुप्ता और विश्वनाथ पटेल शामिल हैं। बीडीओ ने कहा कि इन ग्राम सचिवों को तीन दिन की समय सीमा दी गई है। यदि निर्धारित अवधि में फैमिली आईडी बनाने का कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो इनके विरुद्ध आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें