फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जनकपुर बाजार और फुलवारी लीला का मनमोहक मंचन

Thu, 30 Oct 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
.टांडा के त्रिलोकपुर में रामलीला के दौरान का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा के त्रिलोकपुर गांव में बाल युवा सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला में बुधवार की रात तीसरे दिन जनकपुर बाजार और फुलवारी लीला का रंगारंग मंचन किया गया।
विज्ञापन

लीला के दौरान कलाकारों ने दर्शाया कि ऋषि विश्वामित्र की अनुमति लेकर श्रीराम व लक्ष्मण जनकपुर दर्शनों के लिए जाते हैं। दोनों भाइयों के नगर में पहुंचते ही जनकपुरवासी उन्हें देखने के लिए अपने काम-काज छोड़ दौड़ पड़ते हैं। सखियां श्रीराम-लक्ष्मण के रूप और तेज का वर्णन करती हैं। अगली कड़ी में विश्वामित्र के पास लौटकर शयन करने के बाद, प्रभात होते ही श्रीराम-लक्ष्मण फुलवारी जाते हैं। वहीं गिरिजा पूजन के लिए माता जानकी का आगमन होता है। तीसरे दिन की लीला का मंचन राकेश श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न हुआ। इसमें श्रीराम की भूमिका राजकुमार, लक्ष्मण की पारसनाथ राणा, विश्वामित्र की राजेश कुमार और जनक की भूमिका अरुण कुमार ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें