फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हुए सर्पदंश का शिकार, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में पांच लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना अंतर्गत आलमपुर गांव निवासी शशिकला (50) बुधवार सुबह घर की साफ सफाई कर रही थी। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना अंतर्गत दोस्तपुर निवासी रामरती (35) को मंगलवार देर शाम खेत से घर लौटने के दौरान सांप ने डस लिया। बेवाना थाना अंतर्गत अहेथा गांव निवासी राजकुमार (35) को बुधवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। वहीं आलापुर थाना अंतर्गत रामनगर निवासी रामबदन (56) बुधवार को खेत में काम कर रहा था। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। जहांगीरगंज थाना अंतर्गत जहांगीरगंज निवासी रामफेर (52) मंगलवार देर शाम खेत से घर लौटने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें