फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घेराबंदी कर पांच वाहन चोर दबोचे

Mon, 05 Jan 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर पुलिस टीम ने रविवार रात अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को बरुआ जलाकी हूंसेपुर मोड़ से गिरफ्तार किया। इनके पास से सुल्तानपुर से चोरी की बोलेरो भी बरामद हुई है, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। रविवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अंतरजनपदीय वाहन चोर किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। पुलिस ने हूंसेपुर मोड़ पर घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रितेश पांडेय ने बताया कि रात 11:45 बजे बरुआ जलाकी की तरफ जा रहे वाहन को रुकने का इशारा किया तो उसके गति बढ़ गई। पुलिस ने दौड़ाकर घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। वाहन में बैठे सुल्तानपुर के थाना करौंदी निवासी मगरसन कलां मेवपुर निवासी गोलू, नारायणपुर निवासी शैलेश और संतोष, थाना चांदा के कसईपुर निवासी शेखर और वाराणसी के मिर्जामुराद निवासी पूरे कछवा रोड दयाशंकर (48) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इनका गिरोह वाहन चोरी कर उसे बेचकर रुपये अपनी जरूरत पूरी करने के लिए खर्च करता है।

दो दिन पूर्व सुल्तानपुर जिले से बोलेरो चोरी की थी। पकड़े गए आरोपी गोलू के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, सुल्तानपुर में छह, जौनपुर में पांच और आमजगढ़ में एक एफआईआर दर्ज है। शेखर पर सुल्तानपुर में मादक पदार्थ की तस्करी की प्राथमिकी दर्ज है। दयाशंकर आजमगढ़ का गैंगस्टर है और इसके विरुद्ध प्रयागराज, अयोध्या, जौनपुर, मिर्जापुर और वाराणसी में 23 प्राथमिकी दर्ज हैं। संतोष के खिलाफ पशुक्रूरत, आर्म्स एक्ट की धाराओं में सुल्तानपुर और अयोध्या में छह एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें