फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पांच हजार मछुआरों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण

Wed, 24 Sep 2025 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कृषि विभाग व पंचायत सहायकों की मदद से अगले एक माह में 10 हजार मछुआरों का एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीकरण और बीमा कराया जाएगा। पांच हजार मछुआरों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस अभियान को सफल बनाने के लिए डीएम अनुपम शुक्ला ने मंगलवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। इसमें प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य योजना, निषादराज बोट सब्सिडी, एयरेशन सिस्टम योजना व मत्स्य पालक कल्याण कोष की प्रगति जानी। डीएम ने निर्देश दिए कि 0.5 हेक्टेयर या अधिक जल क्षेत्र पर कार्य कर रही महिला पट्टाधारकों की सूची सभी तहसीलों से मंगाकर, उन्हें सघन मत्स्य पालन योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए। साथ ही निजी जल क्षेत्रों में मत्स्य पालन कर रही महिलाओं को भी योजना में शामिल किया जाएगा। मछुआ समुदाय के बीच संवाद और जागरूकता के लिए 200 से 250 मछुआरों की विशेष बैठक लोहिया भवन में आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

शेष तालाबों का हो शीघ्र आवंटन

सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसीलों में उपलब्ध शेष पट्टा योग्य तालाबों का शीघ्र आवंटन कर मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा दिया जाए।डीएम ने कहा कि जनपद में जल संसाधनों की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है योजनाओं को तेजी से लागू करने और समुदाय को सक्रिय रूप से जोड़ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें