फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अतिक्रमण में दो दुकानदारों पर पांच हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के लोहामंडी व चौक में रविवार को अतिक्रमणरोधी अभियान चला। सड़क की पटरी पर दुकान करने वाले दो दुकानदारों पर इस दौरान ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर का व्यस्ततम क्षेत्र शहजादपुर बाजार एक बार फिर से अतिक्रमण का शिकार हो गया है। मौजूदा समय में ईद पर्व को लेकर खरीदारी शुरू हो गई है। ऐसे में अतिक्रमण के चलते लगभग प्रत्येक समय जाम की समस्या रहती है। जाम में फंसने वाले कुछ लोगों ने इसकी शिकायत जिम्मेदारों से की ।
रविवार को नगर पालिका अकबरपुर की अधिशासी अधिकारी बीना सिंह के निर्देश पर नगर पालिका की टीम लोहामंडी, शहजादपुर चौक पहुंची। दो दुकानदार संदीप व उत्कर्ष ने दुकान के बाहर पटरी पर सामान सजा रखा था। इस पर टीम ने सामान हटवा कर दोनों दुकानदारों पर ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया। कार्रवाई से बचने के लिए आसपास के दुकानदारों ने आनन-फानन दुकान के सामने रखे सामानों को हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें