फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हुए सर्पदंश का शिकार, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच लोग सर्पदंश का शिकार होकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत घाघूपुर निवासी विजय (25) बुधवार सुबह जब खेत की सिंचाई कर रहा था तब वह सर्पदंश का शिकार हो गया। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

इसी कोतवाली अंतर्गत नलकूप विभाग कॉलोनी निवासी सुरेंद्र के पुत्र आरजू (19) को मंगलवार रात घर के बाहर लघुशंका कर रहा था तभी सांप ने डस लिया। अकबरपुर के कौड़हा गांव निवासी गरिमा (18) बुधवार सुबह घर की सफाई कर रही थी तभी सर्पदंश का शिकार हो गई। यहीं के भगवानपुर निवासी घनश्याम (42) बुधवार सुबह खेत से घर लौटते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। इसी कोतवाली अंतर्गत दाउदपुर निवासी मनीषा (25) को बुधवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया, जब वह घर की साफ सफाई कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें