अंबेडकरनगर। मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में न्यायालय ने पांच दोषियों पर अर्थदंड लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट टांडा ने जैतपुर के वर्ष 1997 के मारपीट के मामले में फैसला सुनाते हुए विजय प्रताप सिंह व दीपक कुमार सिंह निवासी प्रतापपुर पर 2200-2200 रुपये का अर्थदंड लगाया है। वहीं एसीजेएम कोर्ट ने सम्मनपुर के वर्ष 2005 के मारपीट के मामले में जिंदल उर्फ धर्मवीर, राजाराम व संतोष निवासी सिकरोहर पर जुर्म स्वीकार करने पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।