फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कल से होंगे नामांकन, 14 को मतदान व परिणाम की घोषणा

Sat, 01 Nov 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर अधिवक्ता कल्याण समिति के वर्ष 2025-27 कार्यकाल के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया आगामी 3 नवंबर से आरंभ होगी, जबकि मतदान और मतगणना 14 नवंबर को एक ही दिन संपन्न कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।चुनाव अधिकारी रंजीत सिंह, राजमणि सिंह व वकार अहमद ने बताया कि यह चुनाव पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा। अधिवक्ता समाज की भागीदारी और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव संबंधी सभी चरण पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न होंगे। नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा 3 से 4 नवंबर तक होगी। इसके बाद 6 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 7 नवंबर को नामांकन पत्रों की आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा, जबकि 10 नवंबर को वैध उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 12 नवंबर को अभ्यर्थियों के दक्षता भाषण का आयोजन होगा। इसके बाद 14 नवंबर को मतदान और मतगणना दोनों प्रक्रिया पूर्ण कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि चुनाव में वही अधिवक्ता भाग ले सकेंगे जो उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में कम से कम 20 वर्ष से पंजीकृत हों और अधिवक्ता कल्याण समिति आलापुर के सदस्य के रूप में न्यूनतम 10 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हों। समिति चुनाव के लिए अलग-अलग पदों के लिए नामांकन शुल्क निर्धारित किया गया है। अध्यक्ष पद के लिए 1500, सचिव पद के लिए 1000, वरिष्ठ सदस्य पद के लिए 1000, उपाध्यक्ष पद के लिए 500, शिक्षा सचिव पद के लिए 500 व सामान्य उम्मीदवारों के लिए नामांकन शुल्क 200 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें